मनीष यादव हत्याकांड: जमीन विवाद में हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

मनीष यादव हत्याकांड: जमीन विवाद में हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता रोहित कुमार इटावा,

जनपद में कुछ दिन पूर्व 25 वर्षीय मनीष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि मनीष यादव की लाश रेलवे ट्रैक के पास एक बंद बोरे में मिली थी। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने उसी समय जमीन के विवाद को लेकर अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान जमीन को लेकर चल रहे विवाद के साक्ष्य सामने आए। इसी आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने जमीन के झगड़े के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शव का पोस्टमार्टम पहले ही कराया जा चुका है और रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया