इबादत और बरकत के साथ संपन्न हुआ 7 दिवसीय खतमे-तरावीह

इबादत और बरकत के साथ संपन्न हुआ 7 दिवसीय खतमे-तरावीह

रोहतास के शहर डेहरी-ऑन-सोन के ईदगाह मुहल्ला में हर साल की तरह इस साल भी ईदगाह मोहल्ला, जलील कैंपस में जनाब सैयद फिरोज आलम साहब के निवास स्थान पर 7 दिवसीय ‘खत्म-ए-तरावीह’ (कुरान मुकम्मल करने) का रूहानी प्रोग्राम अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ।

रमजान-उल-मुबारक के इस मुकद्दस महीने में आयोजित इस विशेष नमाज-ए-तरावीह में कुरान-ए-पाक की तिलावत हाफिज अब्दुल अज़ीज़ ने की। अपनी सुरीली और मखमली आवाज में हाफिज साहब ने सात दिनों के भीतर मुकम्मल कुरान सुनाकर महफिल में मौजूद लोगों को निहाल कर दिया।
इस मुबारक मौके पर सैयद फिरोज आलम साहब ने आए हुए सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया। मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इस सात रोजा प्रोग्राम में मोहल्ले के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनाब सैयद फिरोज आलम, पत्रकार सैयद नफीस करीम, सैयद शाह फहद करीम, सैयद शकील अहमद, डॉक्टर सैयद इरशाद आलम, डॉक्टर सैयद मेराज आलम, सैयद शादाब आलम, हाफिज सैयद शाह फैसल,आतिफ अहमद, हाफ़िज़ अब्दुल मजीद, हाफ़िज़ सरवर साहब, हाफ़िज़ रिज़वान साहब, डॉक्टर तौसीफ खान,पत्रकार मोहम्मद इमरान अली, वकील आसिफ करीम, गोलू खान, सैयद एमडी मुख्तार रज़ा, शाहरुख खान, मोनू खान , आज़ाद खान, अज़हर खान, औरंगजेब खान, सोनू फारूकी, एवं अन्य स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक मे कंपोजिट स्कूल जमेठी की बेहतरीन व्यवस्था, आधुनिक तकनीक, और सुसज्जित सुविधाओं को देखकर एमएलसी गोपाल भैया हुए खुशी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया