पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को मिली बड़ी सफलता अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार,

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को मिली बड़ी सफलता अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 24 फरवरी 2026 स्वाट, टीम अपराध शाखा एवं थाना मसूरी पुलिस द्वारा थाना मसूरी पर पंजीकृत अपरहण कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी वसूलने की घटना के अभियोग मे वाँछित अभियुक्त /अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व चोरी की मोटर साईकिल बरामद। दिनांकः 09/07/2025 को मसूरी (गाजियाबाद) के एक ट्रान्सपोर्टर को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने तथा दिनाँक- 13/07/25 को उक्त ट्रान्सपोर्टर का अपहरण कर बंधक बनाकर अवैध रूप से फिरौती लेने की घटना के सम्बन्ध मे थाना मसूरी पर मु0अ0स0-300/25 धारा-308(2) /140(2)/352/351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग मे कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक-24/02/2025 को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग मे लगातार वाँछित चल रहे अभियुक्त/ कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य अब्बास उर्फ बाबू को स्वाट टीम, अपराध शाखा गाजियाबाद एवं थाना मसूरी पुलिस द्वारा नाहल चौराहे से मुरादनगर जाने वाले गंग नहर पटरी नीले पुल के पास थाना मसूरी क्षेत्र में बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था मे गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 03 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी की के0टी0एम0 मोटर साइकिल बरामद की गयी है। अभियुक्त शातिर किस्म अपराधी है जिसके विरूद्ध करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को वास्ते उपचार सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है। अवगत कराना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के गैंग का सरगना तथा उक्त अभियोग मे वाँछित अपराधी बलराम ठाकुर पुत्र श्याम सिंह निवासी मौहल्ला रोगन थाना जहाँगीराबाद जनपद बुलन्दशहर भी दिनाँक-20/09/2025 को स्वाट टीम, अपराध शाखा गाजियाबाद के साथ हुई मुठभेड मे ढेर किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/ पता-
1.अब्बास उर्फ बाबू पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम साँकनी थाना जहाँगीराबाद बुलन्दशहर उम्र करीब-29 वर्ष गिरफ्तार अभियुक्त अब्बास उर्फ बाबू उपरोक्त का

आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 79/2019 धारा 392/411 भादवि थाना गभाना जनपद अलीगढ।
2. मु0अ0सं0 134/2020 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना गभाना जनपद अलीगढ।
3. मु0अ0सं0 340/2019 धारा 304बी, 323, 498ए, भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
4. मु0अ0सं0 535/2019 धारा 395/412 भादवि थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
5. मु0अ0सं0 655/2019 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
6. मु0अ0सं0 679/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
7. मु0अ0सं0 300/25 धारा 308(2)/140(2)/352/351(4) बी.एन.एस. थाना मसूरी पुलिस कमि0 गाजियाबाद।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
2.थाना मसूरी पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal