हाथरस में तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:

हाथरस में तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:

संवाददाता- अश्वनी कुमार जिला हाथरस

महिला के अश्लील फोटो वायरल किए थे, हथियार बरामदहाथरस पुलिस ने एक महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता महिला ने आरोप लगाया था कि 8 जनवरी को उसके पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया था। जब वह अकेली थी, तब युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसके अश्लील फोटो भी बनाए और उन्हें वायरल कर दिया। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी और उसकी ननद के साथ भी गलत संबंध बनाने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी की पहचान पंकज पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पंकज के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें