फल विक्रेता पर सांड का हमला, इलाज के दौरान मौत

फल विक्रेता पर सांड का हमला, इलाज के दौरान मौत

संवाददाता रोहित कुमार इटावा,

जनपद के भरथना मार्ग क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। सड़क किनारे फल बेच रहे एक विक्रेता पर अचानक एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने फल विक्रेता को जोरदार टक्कर मारकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। करीब आठ दिन तक उपचार चलने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शहर में बढ़ते आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है।
प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें