जनगणना-2027: वर्ष 1872 से अब तक 16वीं व स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना हेतु प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम,DM महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार संपन्न एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर


जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में, स्व-गणना का भी है प्रावधान: एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट गाजियाबाद विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में बैठक।दिनांकः 26 फरवरी, 2026 आगामी जनगणना- 2027, वर्ष 1872 से चली आ रही निर्वाध परंपरा के क्रम में 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। यह गांव, शहर और वार्ड स्तर पर प्राथमिक डाटा का एकमात्र स्रोत है और सुविधाओं, जनसांख्यकी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, शहरीकरण, शिक्षा, भाषा, धर्म, आर्थिक गतिविधि, प्रवास और प्रजनन क्षमता पर व्यापक जानकारी प्रदान करता है। जनगणना संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत एक संघ सूची का विषय है और यह जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना अधिनियम, 1990 (समय-समय पर संशोधित) द्वारा शासित है।आगामी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी- चरण 1- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एच.एल.ओ): 22 मई 20 जून 2026 में 30 दिन की अवधि। चरण 2— जनसंख्या और जाति की गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 व 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ। पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी प्रावधान होगा। इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की जाति से संबंधित डाटा भी एकत्र किया जायेगा। जिसके लिए आज जनगणना निदेशालय से आए अधिकारी द्वारा जनगणना चार्ज अधिकारी सहित समस्त स्टाफ जो जनगणना करेंगे, को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अधिकारी द्वारा किसी भी जनगणना कर्मी को कोई भी जिज्ञासा या समस्या होने पर संपर्क करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर भागवत कराया गया कि जनपद में अनुमानित प्रगणक ब्लाक की संख्या 7914 व प्रगणक की संख्या 8593 तथा सुपरवाईजर की संख्या 1432 (अनुमानित) है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कवरेज दैनिक चक्र न्यूज़ से संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर












