जनपद एटा में एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में किया औचक निरीक्षण

जनपद एटा में एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में किया औचक निरीक्षण

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shyam Narayan Singh ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी की सुसज्जा और व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया तथा अनुशासन बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस बल की फिटनेस पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ एवं ड्रिल कराई। उन्होंने कहा कि बेहतर शारीरिक क्षमता से ही ड्यूटी के दौरान प्रभावी कार्य निष्पादन संभव है।
इस दौरान पीआरवी-112 वाहनों और दंगा नियंत्रण उपकरणों की गहन जांच की गई। एसएसपी ने आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए रिस्पॉन्स टाइम और अधिक बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बैरक, मेंस और पुलिस परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें