थाना लोनी क्षेत्र अंतर्गत अली गार्डन निठौरा रोड निवासी सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला कारित करने वाला एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश जीशान पुत्र आतंकी बुनियाद अली,पुलिस मुठभेड़ मे ढेर।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र






दिनांक 26-02-2026 को प्रातः करीब 08 बजे सलीम वास्तिक उर्फ वास्तविक पुत्र नूर हसन निवासी अली गार्डन निठौरा रोड़ थाना लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद पर उसके कार्यालय में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से प्रहार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया था जिसका उपचार वर्तमान में मैक्स हास्पिटल, साकेत में चल रहा है। उक्त घटना के संबंध में थाना लोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 050/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसमे विवेचना से सुसगंत साक्ष्य उपलब्ध होने पर धारा 333 बीएनएस की वृद्धि की गयी।इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस / सीसीटीवी कैमरो एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त प्रकरण में।अभियुक्त जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल,पता मंगल बाजार मदर इंडिया स्कूल के पीछे अली हसन के मकान में किरायेदार, खोडा थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद तथा गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता मंगल बाजार मदर इंडिया स्कूल के पीछे अली हसन के मकान में किरायेदार, खोडा थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद का नाम प्रकाश में आया प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अभियुक्तगण पर 01 लाख रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया है।घटनाक्रम (दिनांक01-03-2026)आज दिनांक 01-03-2026 मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त घटना में शामिल अभियुक्तगण आज पुनः रात्रि में लोनी क्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ कोई घटना कारित करने पुनः आ रहे है। उक्त सूचना पर थाना लोनी और स्वाट टीम देहात जोन के द्वारा निठौरा रोड रेलवे अर्डर पास के पास घेराबंदी की गयी। समय करीब 21.10 बजे निठौरा की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर सीधा फायर किया गया और बायीं ओर मुडते समय रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक स्लिप हो गयी। इसके उपरांत बदमाशो द्वारा रेलवे अंडरपास के स्थित खाली प्लाट की बाउंड्री की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये।बदमाशो की फायरिंग में 02 पुलिसकर्मी है0का0 विपिन ठाकुर व है०का० सचिन कुमार घायल हुए तथा थाना प्रभारी लोनी तथा उ0नि0 नितिन चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। अन्य कोई विकल्प न बचने पर पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसको उपचार हेतु 50 सैय्या अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बदमाश की शिनाख्त जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता मंगल बाजार मदर इंडिया स्कूल के पीछे अली हसन के मकान में किरायेदार , खोडा थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई है तथा एक अन्य अज्ञात अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।अभियुक्त का नाम एवं पता-जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता मंगल बाजार मदर इंडिया स्कूल के पीछे अली हसन के मकान में किरायेदार, खोडा थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद। मुठभेड़ के दौरान बरामदगी1. एक पिस्टल .32 बोर मेड इन इटली।2. 06 जिंदा कारतूस 32 बोर 3. 08 खोखा कारतूस 32 बोर 4. 01 बाइक स्प्लेंडर 5. 01 पेपर कटर खूनालुदा जिससे सलीम वास्तिक उर्फ वास्तविक पर जानलेवा हमला किया गया6. मुठभेड़ मे शामिल पुलिस टीम।थाना लोनी पुलिस टीम,स्वाट टीम देहात जोन,उक्त मुठभेड़ के संबंध मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना लोनी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा संपादित की जा रही है।












