ड्रोन कैमरों से होली पर नगर क्षेत्र की निगरानी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में होली पर्व के दृष्टिगत जनपद प्रतापगढ़ के नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंगलवार को ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई। संवेदनशील स्थलों व प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर पर दें।












