पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों, विवेक गुप्ता व जय उर्फ जितेन्द्र मीना को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों, विवेक गुप्ता व जय उर्फ जितेन्द्र मीना को गिरफ्तार किया गया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तों को क्षेत्रान्तर्गत विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव मय हमराह का0 दिलीप कुमार व का0 विकास बाबू द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अन्तर्गत धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. विवेक गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र मनेजर गुप्ता नि0 ग्रा0 कजहेड़ी सेक्टर 52 जनपद चण्डीगढ़, 02. जय उर्फ जितेन्द्र मीना उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र मांगीलाल मीना नि0 उमा विहार सोसाइटी, जोल्वा ग्राम रोड पल्साना, दास्तान, जनपद सूरत गुजरात को थाना क्षेत्रान्तर्गत विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त विवेक गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि मैं एक लड़की से इन्स्टाग्राम पर बात करता था तथा साथ रहना चाहते थे । तभी मैं अक्टूबर 2025 में उसे उसके घर से घरवालों की बिना सहमति से भगा कर सूरत गुजरात ले गया था । फिर हम दोनों लगभग 4-5 महीना साथ रहे पर जब मुझे पैसे की जरुरत ज्यादा पड़ी तो मैंने लड़की को अपने दोस्त जय उर्फ जितेन्द्र के साथ छोड़ दिया । मैं कमाने बड़ोदरा चला गया जहां पता चला कि लडकी वहां से कही चली गयी है । जिसे हम दोनों ढूढ़ते हुए उसके घर पर जाने वाले थे । परन्तु आप लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए दूसरे व्यक्ति जय उर्फ जितेन्द्र ने बताया कि विवेक को पैसे की जरूरत पड़ी थी तो उसने लडकी को मेरे पास छोड़ दिया था फिर वो वहाँ से निकल गयी है । जिसकी हम दोनों तलाश करते हुए गाँव जा रहे थे तो आपने हमें पकड़ लिया । जय उर्फ जितेन्द्र ने बताया कि मैं विवेक का अच्छा मित्र हूं तथा यह दोनों मेरे ही घर पर रहते थे। मैं वक्त बेवक्त विवेक की मदद किया करता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

विवेक गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र मनेजर गुप्ता नि0 ग्रा0 कजहेड़ी सेक्टर 52 जनपद चण्डीगढ़ ।

जय उर्फ जितेन्द्र मीना उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र मांगीलाल मीना नि0 उमा विहार सोसाइटी, जोल्वा ग्राम रोड पल्साना, दास्तान, जनपद सूरत गुजरात ।

पुलिस टीम

उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव मय हमराह का0 दिलीप कुमार व का0 विकास बाबू थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें हेड कांस्टेबल के घर 52 लाख की चोरी, गेट तोड़कर ले गए जेवर और नकदी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया