जनपद एटा रिजर्व पुलिस लाइन एटा में शुक्रवार परेड की सलामी, एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने किया निरीक्षण

जनपद एटा रिजर्व पुलिस लाइन एटा में शुक्रवार परेड की सलामी, एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने किया निरीक्षण

संवाददाता योगेन्द्र

एटा। रिजर्व पुलिस लाइन एटा में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा ली गई। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने तथा आमजन के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के उपरांत पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी-112 वाहनों की भी गहनता से चेकिंग की। इस दौरान वाहनों में लगे लाइट, हूटर व पीए सिस्टम आदि की जांच की गई तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनका निरीक्षण किया गया। साथ ही बेहतर रिस्पॉन्स टाइम बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
इसके बाद एएसपी द्वारा मेंस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, व्यवस्था तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए उनके रहने, खाने-पीने एवं अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal