जनपद एटा में पेड़ पर लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव, महिला पीआरडी जवान का पति बताया जा रहा मृतक

जनपद एटा में पेड़ पर लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव, महिला पीआरडी जवान का पति बताया जा रहा मृतक

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसकी पहचान अमर सिंह पुत्र निवासी गणेशपुर, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एटा में तैनात महिला पीआरडी जवान कांति देवी का पति बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें