अलविदा की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । आज दिनांक 13.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिवनारायण वैस एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर अलविदा की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मस्जिदों एवं नमाज अदा किए जाने वाले स्थलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नमाज के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जाए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूर्ण मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा क्षेत्र में लगातार पुलिस बल द्वारा निगरानी की जा रही हैं।












