पुलिस प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गयी अलविदा की नमाज, ड्रोन कैमरे से निगरानी

पुलिस प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गयी अलविदा की नमाज, ड्रोन कैमरे से निगरानी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। मुकद्दस रमज़ान माह के आखिरी जुमे पर शहर भर की मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई।इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिदों मेंजुटे,प्रशासन ने नमाज़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए। शहर की प्रमुख मस्जिदों और इबादतगाहों में दोपहर लगभग एक बजे से नमाज़ अदा करने के लिए लोग जमा हुए। नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन और खुफिया विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए रहे। अलविदा जुमे के मद्देनजर सुबह से ही शहर के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया था।संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे, वहीं खुफिया विभाग के कर्मचारी भी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। नमाज़ियों के लिए साफ-सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाएं की गयीं। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को बेहद अहम मानते हैं और अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नमाज़ के दौरान शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थितियों पर लगातार नजर बनाए रहे सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय कोतवाल और उनकी टीम जामा मस्जिद के आसपास मुस्तैद रही इसके अलावा अन्य दरगाहों और मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई।नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal