डीजी कारागार पीसी मीना की जेल अधीक्षकों संग अहम बैठक

जेल सुधारों पर जोर: डीजी कारागार पीसी मीना की जेल अधीक्षकों संग अहम बैठक

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ । 18 जून 2025 – उत्तर प्रदेश के कारागार महानिदेशक (डीजी) पीसी मीना ने आज लखनऊ स्थित कारागार मुख्यालय में प्रदेशभर के जेल अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जेल प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना, लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और सुधार संबंधी दिशा-निर्देश जारी करना रहा।

डीजी मीना ने प्रदेश की जेलों में लगातार बढ़ती ओवरक्राउडिंग को गंभीर चिंता का विषय बताया और निर्देश दिया कि निर्माणाधीन जेलों के कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि कैदियों के दबाव को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में कैदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।

बैठक में महिला बंदियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की बात कही गई। इसके साथ ही जेल सुरक्षा, बजट प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में डीआईजी जेल सहित सभी जिलों के जेल अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मानवीयता की मिसाल बनीं अलीगढ़ मण्डलायुक्त IAS संगीता सिंह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें