पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी
हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त को अवैध तमन्चा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना मान्धाता पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के समय घटना में प्रयुक्त 12 बोर अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया इसके अलावा आपको बता दें कि दिनांक 16.06.2025 को थाना मान्धता क्षेत्रातंर्गत ग्राम रामपुर बन्तरी में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग की गई थी। जिसमे वादी के उपर जानलेवा हमला किया गया था।
वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 82/2025 धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109(1), 125, 352 बीएनएस बनाम 07 नामजद अभियुक्त व 5-6 अज्ञात व्यक्ति का पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण व थाना मान्धाता प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष यादव के नेतृत्व में उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह उ0नि0 प्रभात कां० अंकित कुमार, का0 मनीष सिंह द्वारा दिनांक 18.06.2025 को देखभाल क्षेत्र/संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 82 / 2025 धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109(1), 125, 352 बीएनएस से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों, 01 सोहेल अख्तर पुत्र अब्दुल सत्तार 02. इन्जमामुल हक पुत्र मो० मुकीम उम्र 23 वर्ष नि0गण ग्राम रामपुर बन्तरी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ को थानाक्षेत्र मान्धाता के बुकनापुर मोड़ बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त इन्जमामुल हक पुत्र मो० मुकीम के पास से 01 अवैध तमन्चा 12 बोर 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही में उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त इन्जमामुल हक के विरुद्ध अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.सोहेल अख्तर पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 19 वर्ष नि0 रामपुर बंतरी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ
2.इन्जमामुल हक पुत्र मो० मुकीम उम्र 23 वर्ष नि0 ग्राम रामपुर बन्तरी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
बरामदगी का विवरणः–
01 अदद तमन्चा 12 बोर नजायज, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम का विवरण–
उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह उ0नि0 प्रभात कां० अंकित कुमार, का0 मनीष सिंह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें पुलिस व एसओजी टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली हुआ गिरफ्तार












