भव्य आयोजन में भामाशाह जयंती का निमंत्रण लेकर एटा पहुंचे वैश्य समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी

भव्य आयोजन में भामाशाह जयंती का निमंत्रण लेकर एटा पहुंचे वैश्य समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

संवाददाता पुष्पेन्द्र कुमार  एटा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वाधान में नगर स्थित होटल इंद्रप्रस्थ, रेलवे रोड के सभागार में दानवीर भामाशाह जी की 478वीं जयंती के निमंत्रण हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी विशेष रूप से एटा पहुंचे और समाज को आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए वैश्य समाज की निष्क्रियता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि भामाशाह जी किसी अन्य जाति में जन्मे होते, तो आज उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे भामाशाह जयंती जैसे ऐतिहासिक अवसरों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी एकता प्रदर्शित करें।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं आगामी भामाशाह जयंती समारोह के संयोजक श्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन 28 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें देशभर से समाजजन जुटेंगे। उन्होंने एटा के वैश्य बंधुओं से भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

इस मौके पर एटा जिलाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से 21 नवमनोनीत पदाधिकारियों को दायित्व पत्र सौंपे। कार्यक्रम के दौरान जिला, महिला एवं नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

समारोह में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम गौरवशाली एवं प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, जागरूकता और सहभागिता के संदेश के साथ ह

ये भी पढ़ें Lucknow: फ्री राशन वितरण आज से शुरू, 10 जुलाई तक चलेगा अभियान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया