बीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, 

छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी”

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा :अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “सड़क सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 19.06.2025 को बीपीएस पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित राय ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

श्री राय ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, और यातायात संकेतों का पालन करने जैसे आवश्यक बिंदुओं पर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात श्री अनिल वर्मा सहित अन्य यातायात कर्मी, स्थानीय पुलिस बल, स्कूल का शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य न केवल छात्र-छात्राओं को, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

ये भी पढ़ें भव्य आयोजन में भामाशाह जयंती का निमंत्रण लेकर एटा पहुंचे वैश्य समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया