कानपुर में भव्य रूप से मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

एलिम्को कानपुर में भव्य रूप से मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत:  एलिम्को, कानपुर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने दीप प्रज्वलन कर किया। सांसद, विधायक, और एलिम्को के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

 

योग सत्र में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें दिव्यांगजन, कर्मचारी, छात्र और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। दिव्यांगजनों के लिए विशेष योगासन प्रदर्शित किए गए। देशभर के एलिम्को केंद्रों ने वर्चुअल रूप से सहभागिता कर एकता और समावेशिता का संदेश दिया।

बी.एल. वर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और योग को सम्पूर्ण स्वास्थ्य का साधन बताया।

शाक्षी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, साई कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने थीम टी-शर्ट पहनकर एकता दर्शाई। यह आयोजन स्वास्थ्य, समावेशिता और पर्यावरण चेतना को एक साथ जोड़ने का सशक्त उदाहरण बना।

ये भी पढ़ें परिवार परामर्श केंद्र ने जोड़े रिश्तों की डोर, टूटते परिवार को फिर से जोड़ा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया