अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटा में भव्य कार्यक्रम, मंडलायुक्त व डीएम ने किया योग
संवादाता काव्यांश रावत एटा। जिला पंचायत कंपाउंड स्थित जनेश्वर मिश्र हाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त संगीता सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, एमएलसी आशीष यादव, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित अनेक प्रशासनिक व गणमान्य लोग शामिल हुए।
डीएम प्रेम रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रथम पंक्ति में बैठकर योगाभ्यास किया और उपस्थित जनसमूह को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया।
मंडलायुक्त संगीता सिंह ने योग दिवस पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
वहीं, पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने मंच से योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों को विस्तार से बताया और आमजन को इसे अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये भी पढ़ें कानपुर में भव्य रूप से मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस












