योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर एटा पुलिस लाइंस में योग दिवस समारोह

“योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर एटा पुलिस लाइंस में योग दिवस समारोह

 

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान: एटा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एटा पुलिस लाइंस में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों ने योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, मकरासन, शलभासन, भुजंगासन समेत अन्य आसनों और कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी तथा शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया। एसएसपी ने योग को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का सर्वोत्तम साधन बताया और कहा कि यह हमें वर्तमान में जीने और मानसिक स्थिरता पाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सीओ नगर श्री अमित कुमार राय, सीओ सदर श्री संजय कुमार सिंह, सीओ सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। एसएसपी द्वारा योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के सभी थानों में भी योगाभ्यास कराया गया।

ये भी पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटा में भव्य कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें