“करें योग रहे निरोग” 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर विद्यार्थियों ने किया योगासन

“करें योग रहे निरोग” 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर विद्यार्थियों ने किया योगासन एवं प्राणायाम

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा .प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत आई. के. डी. वी. एम.के विद्यार्थियों ने 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं प्राणायाम किया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है जिसका उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने के लिए प्रेरित करता है। इसके अतिरिक्त योग एवं प्राणायाम के विभिन्न आसन के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अन्य लाभकारी व्यायाम का प्रशिक्षण देकर सभी विद्यार्थियों को एक नियमित दिनचर्या के रूप में अपनाने की अपील की गई।

इसके अलावा अध्यापक करन विश्वकर्मा ने बताया कि योग का आरंभ गायत्री मंत्र के जाप के साथ आरंभ हुआ और इसके उपरांत नीरज पटेल के द्वारा सभी विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार,भुजंगासन,अनुलोम, विलोम एवं ध्यान साधना जैसी क्रियाओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्र एवं छात्रा, प्रिया प्रजापति, शिवानी पटेल, रीना पटेल,जैसमीन पटेल, शिल्पा सरोज, खुशी पटेल, स्वाति पटेल, राज सरोज सागर गौतम ऋतिक पटेल आदि विद्यार्थी योग एवं प्राणायामों सम्मिलित हुए।

इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास के साथ ही शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे में जानकारी दी गई इसके अलावा योग अध्यापक नीरज पटेल ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, योग हमारी शारीरिक मानसिक बौद्धिक क्षमता को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर एटा पुलिस लाइंस में योग दिवस समारोह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें