लालगोपालगंज मे 2अप्रैल को धूमधाम से मनाई जायेगी हनुमान जंयती तैयारियां हुई पूरी

लालगोपालगंज मे 2अप्रैल को धूमधाम से मनाई जायेगी हनुमान जंयती तैयारियां हुई पूरी

संवाददाता रामसुरेशनिर्मल

लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे के मुख्य चौराहा जेठवारा रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मे विराजमान जन जन के आराध्य देव संकटमोचन श्री हनुमानजी महराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है मंदिर को भव्य रुप देते हुए रंग रोगन से सुंदर रूप देकर चमकाया गया है वहीं बिजली के झालरों एवं रंग बिरंगी लाईटो से मंदिर की भव्य रूप मे सजावट की जा रही है जो अपने अंतिम चरण में है। मारुती नंदन रामदुलारे श्री हनुमान जी महराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर लालगोपालगंज के हनुमान मंदिर चौराहे पर स्थित आराध्य देव हनुमान जी के मंदिर पर हनुमानगढी रामचौराघाट श्रृंगवेरपुरधाम के पीठाधीश्वर संतशिरोमणि श्री श्री 1008 परम पूज्य स्वामी कमलदास जी महराज के भी पधारने की खबर गुप्त सूत्रो से पता चली है जहां पूज्य गुरुदेव भगवान के शुभहस्तों से मारुती नंदन हनुमानजी महराज की पूजा अर्चना के पश्चात आरती की जायेगी वहीं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होगा जिसको लेकर मंदिर के संरक्षक एवं प्रबंधन मंडली द्वारा बार बार तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा था और वह घड़ी बस आनेवाली है जब समस्त लालगोपालगंज नगरवासी अपने आराध्य देव पवनसुत हनुमानजी महराज के भव्य जन्मोत्सव का सुंदर दृष्यपान करते हुये प्रसाद ग्रहण करेंगे ।इस पावन अवसर पर मंदिर के सरंक्षक पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी प्रंबधक रामू अग्रवाल हरिशंकर अग्रवाल बचानी लाला नवनियुक्त सभासद एवं प्रिय हिंदू नेता सर्वेश केशरवानी व्यापारी अनिल सोनी समाजसेवी श्यामू श्रीवास्तव हनुमानजी महराज की नित्य आराधना करनेवाले परम भक्त मनोज मिठाई वाले एवं उनके परिजन सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहेंगे जो आराध्य देव हनुमानजी महराज के जन्मोत्सव 2अप्रैल को बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। हिंदू नेता सर्वेश केशरवानी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी पूर्व मे दे दी गई है जिसको लेकर तेजतर्रार चौकी प्रभारी लालगोपालगंज मनीष कुमार राय द्वारा दलबल के साथ निगरानी करते हुये सतर्कता बरती जा रही है और कस्बे में संदिग्धों की पहचान के साथ ही कठोर कार्रवाई करते हुये नगर में रात्रि गस्त भी तेज कर दी गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal