प्रतापगढ़ गंभीर अपराध के फरार आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित।।

प्रतापगढ़ गंभीर अपराध के फरार आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़, 03 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण को और सख्त बनाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या जैसे गंभीर अपराध में वांछित फरार अभियुक्त पर इनाम की राशि बढ़ा दी है।। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना कंधई में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी प्रमोद यादव उर्फ कल्लू पुत्र शिव प्रसाद, निवासी ग्राम भीटीकला, थाना कंधई पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया है।। बताया जा रहा है कि आरोपी 20 मार्च 2026 से लगातार फरार चल रहा है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा 25 मार्च 2026 को इस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया गया है।। आरोपी के खिलाफ थाना कंधई में मुकदमा संख्या 56/2026 धारा 84, 127(2), 103(1), 238ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और वह हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल है।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal