STF और पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹50,000 के इनामी बदमाश महफूज उर्फ मैफुजुर रहमान गिरफ्तार

STF और पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹50,000 के इनामी बदमाश महफूज उर्फ मैफुजुर रहमान गिरफ्तार

रिपोर्ट – रोहित वर्मा. प्रतापगढ़ प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर थाना सोरांव क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। STF कानपुर और पट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹50,000 के इनामी अपराधी महफूज उर्फ मैफुजुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी करैला बाजार फायरिंग कांड में वांछित था और उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं के साथ-साथ CLA एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

इस गिरफ्तारी को संभव बनाने में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना ने अहम भूमिका निभाई। STF और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की गुत्थी सुलझ सकती है और आगे भी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: पींग गांव में बरसात का पानी बना मुसीबत, घरों में घुसा पानी, नाली न होने से हालात बिगड़े

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें