Pratapgarh: पींग गांव में बरसात का पानी बना मुसीबत, घरों में घुसा पानी, नाली न होने से हालात बिगड़े

पींग गांव में बरसात का पानी बना मुसीबत, घरों में घुसा गंदा पानी, नाली न होने से हालात बिगड़े

संवाददाता अमित तिवारी प्रतापगढ़, बाबागंज. बरसात ने ग्राम पंचायत पींग के ग्रामीणों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। गांव में सड़क निर्माण तो हो गया, लेकिन नाली का निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। जलभराव के चलते गांव के कई हिस्सों में गंदगी फैल गई है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें ऊँची बना दी गईं, लेकिन जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। बरसात का पानी सड़कों से बहते हुए घरों में घुस रहा है, जिससे फर्श तक भीग चुके हैं और दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

गांव की कई गलियों में यही स्थिति बनी हुई है। बरसात के गंदे पानी के कारण मकानों के आसपास कीचड़ जमा हो गया है और सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। साथ ही मच्छरों की संख्या में भी इज़ाफा हुआ है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक नाली निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोग खुद पाइप लगाकर या पानी बहाकर निकासी की अस्थायी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रही है।

मुख्य समस्या: बरसात का पानी सड़कों और घरों में जमा, नाली नहीं होने से बिगड़े हालात

ग्रामीणों की मांग: नाली निर्माण और जल निकासी की तत्काल व्यवस्था

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है ताकि उन्हें हर बरसात में इस त्रासदी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें जिला कारागार का निरीक्षण, कैदियों के लिए बेहतर सुविधाएं

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा