जिला कारागार का निरीक्षण, कैदियों के लिए बेहतर सुविधाएं

मा. जनपद न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, कैदियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संवादाता काव्यांश रावत एटा: शासन के निर्देशानुसार आज मा. जनपद न्यायाधीश द्वारा जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान मा. न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल में निरूद्ध बंदियों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विशेष रूप से गर्मी व बारिश के मौसम में संचारी रोगों से बचाव हेतु साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य जांच तथा भोजन की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। न्यायाधीश ने व्यवस्थाओं में और सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: सरकारी तालाब पर कब्जे की साजिश, प्रधानपति पर गंभीर आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें