Pratapgarh: सरकारी तालाब पर कब्जे की साजिश, प्रधानपति पर गंभीर आरोप

तालाब को मिट्टी से पाटकर कब्जे की कोशिश, प्रधानपति पर गंभीर आरोप — ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत

संवाददाता अमित तिवारी प्रतापगढ़ (नवाबगंज): जिले के मनिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परियांवा में एक सरकारी तालाब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधानपति अनिल कुमार, पिता दलबहादुर मौर्य द्वारा सार्वजनिक तालाब में अवैध रूप से लगभग 200 ट्रॉली मिट्टी डलवाकर उसकी मूल संरचना को नष्ट कर दिया गया है। यह तालाब खाता संख्या 670, रकबा 0.90 हेक्टेयर में दर्ज है और सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग हेतु चिन्हित है।

ग्रामीणों के अनुसार यह तालाब न केवल परियांवा, बल्कि ग्राम गौरी और छिनौर के वर्षा जल और अपशिष्ट जल के बहाव का प्रमुख स्रोत है। यह तालाब वर्ष भर गांव की सिंचाई व्यवस्था, जल संचयन और पारंपरिक उपयोग का अहम हिस्सा रहा है।

मिट्टी डालने से रुका प्राकृतिक बहाव

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में मिट्टी भर दिए जाने से गांव का पानी रुक गया है, जिससे खेतों में जलभराव, गंदगी और बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। आने वाले समय में यह जलजमाव गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को भी जन्म दे सकता है।

प्लाटिंग की साजिश का आरोप

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मिट्टी भराव का उद्देश्य तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करना है। यह न सिर्फ सरकार की संपत्ति पर अतिक्रमण है, बल्कि सार्वजनिक हितों के खिलाफ भी एक गंभीर अपराध है।

Pratapgarh: सरकारी तालाब पर कब्जे की साजिश, प्रधानपति पर गंभीर आरोप
शिकायत पत्र

शिकायत देकर की गई कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को सौंपते हुए तत्काल जांच कराने, मिट्टी हटवाने, तथा दोषियों पर विधिक कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो यह एक खतरनाक उदाहरण बन जाएगा, जहां सार्वजनिक संसाधनों को निजी लाभ के लिए नष्ट कर दिया जाएगा।

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना संबंधित विभागों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है और यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की अपील

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि

  • तत्काल तालाब की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जाए
  • अवैध मिट्टी हटाई जाए
  • जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज हो
  •  तालाब की पूर्व स्थिति बहाल की जाए

ये भी पढ़ें कैथल: अवैध संबंध से जन्मे बच्चे की हत्या, मां ने ही गला घोंटा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal