उज्जैन वार्ड क्रमांक 30 बेगम बाग कॉलोनी, दुकान क्रमांक 1807130.में राशन घोटाला प्रत्येक से ₹10 की अवैध वसूली।
संवाददाता संतोष यादव। उज्जैन।
वार्ड क्रमांक 30 बेगम बाग पक्की कॉलोनी, मैं स्थित उचित मूल्य की दुकान पर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। वहीं क्षेत्र निवासी, शिकायतकर्ता शादाब खान ने आरोप लगाया है की, दुकान संचालक अकरम खान द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड धारी से ₹10 की अवैध वसूली ली जा रही है।₹10 न देने पर उन्हें राशन देने में आनाकानी की जा रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह मामला सिर्फ भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि गरीबों के अधिकारों के खुलेआम उल्लंघन का है। इस भ्रष्टाचार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह तो सख्त जांच के बाद ही पता चलेगा। जरूरत है सख्त जांच और कड़ी कार्रवाई की, ताकि गरीबों का हक सुरक्षित रह सके। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर कार्रवाई करेंगे।












