“थाना निवाडी क्षेत्रांतर्गत एस आर एम आई एस टी और गाजियाबाद पुलिस का संयुक्त प्रयास: ऑपरेशन प्रहार बना जागरूकता का मंच”
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ एनसीआर




एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनसीआर कैंपस, मोदीनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और अवैध हथियारों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की और छात्रों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के डीन डॉ. आर.पी. महापात्रा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केशव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गाजियाबाद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने तथा समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।इस अवसर पर श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण गाजियाबाद भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को कानून व्यवस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री भास्कर वर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, श्री कृष्ण कुमार मौर्य थाना प्रभारी निवाड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने अपने वास्तविक अनुभवों के माध्यम से छात्रों को अपराध के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एस. विश्वनाथन, डीन डॉ. आर. पी. महापात्रा, डीन कैंपस लाइफ डॉ. नवीन अहलावत, डीन आईक्यूएसी डॉ. धौम्य भट्ट सहित सभी गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संबोधन के पश्चात एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने समाज की सुरक्षा और नियमों के पालन का संकल्प लिया। इसके बाद आरज़ू क्लब के छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली लघु नाटिका (स्किट) प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को जागरूक करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. नितिन धामा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, पुलिस अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों तथा इवेंट मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में, सभी उपस्थित विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वे न केवल स्वयं नशे और अपराध से दूर रहें, बल्कि समाज को जागरूक करने में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।












