कोहंडौर में धूमधाम से मनेगी भगवान परशुराम जयंती, श्रीराम जानकी मंदिर में रणनीति तैयार

कोहंडौर में धूमधाम से मनेगी भगवान परशुराम जयंती, श्रीराम जानकी मंदिर में रणनीति तैयार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ (कोहंडौर)

नगर पंचायत कोहड़ौर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में बृहस्पतिवार शाम ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 अप्रैल ( रविवार ) को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की योजना तैयार करना रहा। बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने का सुझाव दिया जिसे सभी ने एक स्वर में स्वीकार किया। ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बिहारी पांडेय ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से जयंती को भव्य उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विनयानंद जी महाराज, इन्द्रदेव तिवारी, धवल द्विवेदी, कपिल पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाठक, विद्या सागर शुक्ल, राम कृष्ण तिवारी, गुड्डू दूबे, बब्लू मिश्र, राजेन्द्र पाठक, श्यामशंकर पाण्डेय, लवलेन्द्र मिश्र, रामविशाल पाठक, राजेन्द्र कुमार शुक्ल, नन्हे पाठक, दयाशंकर तिवारी, अनिल तिवारी, अतुल पाठक, अखिलेश शुक्ल, चिन्तामणि तिवारी, रामनरेश तिवारी, माधव पाठक, राजू तिवारी, सुरेश पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय और भोला शुक्ला सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध जन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया