किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन का प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

संवादाता काव्यांश रावत .एटा, 1 जुलाई 2025 — किसानों की विभिन्न समस्याओं और महंगी होती बिजली दरों के विरोध में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने आज ज़िला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला अध्यक्ष आरिफ कुरैशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली दरों में संभावित बढ़ोत्तरी के खिलाफ नारेबाजी की। सुधीर राघव ने कहा, “पहले ही महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ रखी है, अगर बिजली की दरें और बढ़ती हैं, तो यह किसानों के लिए मौत के समान होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पत्रकारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने से बचना चाहिए, क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी पर रोक, किसानों को सब्सिडी, कृषि उपकरणों पर टैक्स छूट, और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच शामिल हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्लॉट बिक्री करने वाला वांछित अभियुक्त सन्नू खां गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें