गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की धूम; जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में आयोजित हुआ भव्य ‘शिव तांडव’ सांस्कृतिक कार्यक्रम
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर






गाजियाबाद-19 अप्रैल, 2026 शासन के निर्देशों के अनुपालन में
आज जनपद के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026’ के पावन अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, गाजियाबाद के तत्वाधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय सांस्कृतिक स्वाभिमान के पुनरुत्थान को समर्पित इस समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम हाल सहित पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के जयघोष से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा संयोजित ‘शिव तांडव’ नृत्य की अत्यंत ऊर्जावान और मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी गई।परिषद द्वारा आमंत्रित सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भगवान शिव के रौद्र और आनंद स्वरूप के तथा इसके अतिरिक्त, परिषद के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अन्य लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भव्य महाआरती का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव से जोड़ना रहा।साथ ही इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के सदस्य और जनसमूह में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का भावी संचालन मुख्य रूप से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत द्वारा किया गया, कार्य क्रम के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित कलाकारों और श्रद्धालुओं का इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।












