पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले – कलेक्टर ऋषव गुप्ता

पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले – कलेक्टर ऋषव गुप्ता

मुकेश पटेल, मध्य प्रदेश संपादक.खंडवा: कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को इनका लाभ मिल सके।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पशुपालकों को पशु बीमा और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए और उन्हें स्पष्ट रूप से बताया जाए कि आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज संलग्न करने हैं, ताकि दस्तावेजों की कमी के चलते प्रकरण निरस्त न हों। उन्होंने निर्देश दिए कि चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना की प्रगति में तेजी लाई जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि एक माह बाद विभाग की दोबारा समीक्षा की जाएगी और प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने बैंकों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्रकरण भेजने के निर्देश दिए। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ भी अधिक से अधिक पशुपालकों को दिलाने के लिए कहा।

बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अप्रैल से जून माह के बीच जिले में 408 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं और चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से 1360 पशुओं का उपचार किया गया है। जिले में फिलहाल 8 चलित पशु चिकित्सा इकाइयाँ कार्यरत हैं जो खंडवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित पंधाना, पुनासा, खालवा, हरसूद, किल्लौद एवं छेगांवमाखन क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं।

उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि मुख्यमंत्री डेरी प्लस योजना के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 50% और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को 75% तक अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही बताया गया कि पिछले तीन महीनों में कुल 348 पशुओं का बीमा कराया गया है और आचार्य विद्यासागर योजना में 16 प्रकरणों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें कासगंज: नमक तेज़ होने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, पति और भाभी पर आरोप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए