शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़ा मानदेय, सैकड़ों शिक्षामित्र हुए सम्मानित

शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़ा मानदेय, सैकड़ों शिक्षामित्र हुए सम्मानित

गाजीपुर (सू0वि0):जनपद गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य “शिक्षामित्र सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षामित्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं राज्यसभा सांसद संगीता बलवन्त द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं और कठिन परिस्थितियों में भी उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रति माह कर दिया है, जिससे प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों को लाभ मिलेगा। गाजीपुर जनपद के 2566 शिक्षामित्रों को अप्रैल 2026 से यह बढ़ा हुआ मानदेय लागू किया गया है, जिसका भुगतान मई से उनके खातों में किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवन्त ने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने वाले शिक्षामित्रों को ‘प्रतिभा सम्मान’ के अंतर्गत अंगवस्त्र, प्रतीकात्मक चेक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जखनियां विधायक वेदी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें समाजसेवी दुर्गा राय के द्वारा छात्र को दिया गया बैटरी चली ट्राई साइकिल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें