“श्रद्धा के महाकुंभ को मिला भव्य स्वागत : भाजपा नेता अंकुश तिवारी ने तीर्थ यात्रियों पर की पुष्पवर्षा, गूंजा जय श्रीराम”

“श्रद्धा के महाकुंभ को मिला भव्य स्वागत : भाजपा नेता अंकुश तिवारी ने तीर्थ यात्रियों पर की पुष्पवर्षा, गूंजा जय श्रीराम”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा । नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का भव्य दृश्य उस समय देखने को मिला जब भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी पं. अंकुश तिवारी ने नवागढ़ हेलीपेड एवं ग्राम पंचायत सम्बलपुर बेलटुकरी मोड़ में तीर्थ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। माँ कामाख्या, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, काशी विश्वनाथ वाराणसी, बाबा बैजनाथ धाम, पशुपतिनाथ, जनकपुर, मुक्तिनाथ, लुम्बिनी और मनकामना धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। भाजपा नेता अंकुश तिवारी ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए माँ कामाख्या सहित सभी पवित्र तीर्थ स्थलों में बेमेतरा जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनीष चौबे, भाजपा सोशल मीडिया जिला सहप्रभारी विजय यादव, बेलटुकरी सरपंच पुनेन्द्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिपतराम राजपूत, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी याशु श्रीवास, विकास श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। तीर्थयात्रा का संचालन नवागढ़ के स्वास्तिक टूर के संचालक मोनू तिवारी द्वारा किया गया। यात्रा में नवागढ़ के छन्नु सोनी, जेवरा के दाऊ संतोष राजपूत, बेलटुकरी के भाजपा कार्यकर्ता बद्री राजपूत सहित नवागढ़, सम्बलपुर, बेमेतरा एवं आसपास क्षेत्रों के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal