चेकिंग अभियान में पुलिस को सफलता: अलीगंज पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक दबोचा।

चेकिंग अभियान में पुलिस को सफलता: अलीगंज पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक दबोचा।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले में अपराध और अवैध शस्त्रों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान थाना अलीगंज क्षेत्र से कमलेश पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम नगला सर्द, थाना अलीगंज, जिला एटा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा 315 बोर के छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना अलीगंज में अभियुक्त के विरुद्ध मुअसंख्या 95/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें