टोल बचाने के चक्कर में सिंगल रोड बनी “मौत का रास्ता

टोल बचाने के चक्कर में सिंगल रोड बनी “मौत का रास्ता

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से लगा भीषण जाम

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामचौरा नाला-भदरी मार्ग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक का बीच सड़क में टायर पंचर हो गया। ट्रक के खराब होते ही सिंगल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते डेढ़ दर्जन से अधिक डंपर, ट्रक व ट्रेलर जाम में फंस गए। घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए इस सिंगल रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोजाना ओवरलोड बालू लदे वाहन तेज रफ्तार में इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, अधिवक्ता, मरीज और आम नागरिक आवागमन करते हैं। जाम लगने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई, वहीं मरीजों और जरूरी कार्य से निकलने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए