डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी।

डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। लगातार विभिन्न विभागों और संस्थानों का औचक निरीक्षण कर रहे डीएम के सख्त रुख से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने अलीगंज रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर का अचानक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद स्टाफ से महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सहायता सेवाओं की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि वन स्टॉप सेंटर का नियमित निरीक्षण अपेक्षित स्तर पर नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और निरीक्षण पंजिका में सही तरीके से अंकन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने यह भी पाया कि केंद्र प्रभारी और अन्य कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ हाजिरी रजिस्टर में भी प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मनोवैज्ञानिक काउंसलर का पद रिक्त मिलने पर जिलाधिकारी ने उसे शीघ्र भरने और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा बेहद संवेदनशील स्थान है, इसलिए यहां सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। इस दौरान खाद्य सामग्री, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जांच की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित