जनपद एटा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, एसएसपी डॉ. इलामारन ने परखी व्यवस्था और फिटनेस

जनपद एटा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, एसएसपी डॉ. इलामारन ने परखी व्यवस्था और फिटनेस

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।एसएसपी ने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने तथा आमजन के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। साथ ही टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन और एकरूपता का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसएसपी द्वारा पीआरवी-112 वाहनों का भी गहन निरीक्षण किया गया। वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम सहित अन्य उपकरणों की जांच की गई तथा पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। रिस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस, कैंटीन, बैरक एवं आवासीय परिसर का जायजा लिया। साफ-सफाई, व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए उनके रहने, खाने-पीने और अन्य समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें