मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कार्यालयों में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तथा विकास कार्यों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। हर घर नल योजना, कृषि परियोजनाएं, गौशालाएं, खेल मैदान, सब स्टेशन सहित कई योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गौशालाओं को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। हरे चारे, पानी, छाया, जल निकासी एवं गोवंशों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें