पुलिस अधीक्षक में लिया परेड की सलामी।
रिपोर्टर अजय कुमार।गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। पुलिस अधीक्षक डॉ० ईरज राजा द्वारा परेड का निरीक्षण कर सभी अधि0/कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड कराई गई ।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल 112 ( UP 112 ) गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण कर डायल 112 कंट्रोल रूम, जी0डी0 कार्यालय का निरीक्षण किया गया। तथा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
ये भी पढ़ें मानवता के प्रति हमें समर्पित होकर मानवता के हित के लिए आगे आना चाहिए: सीटीएम।












