प्रतापगढ़ जिले में गांजा तस्करों पर गिरी गाज

प्रतापगढ़ जिले में गांजा तस्करों पर गिरी गाज

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा, दैनिक चक्र न्यूज़

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना बाघराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना बाघराय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत मां वैष्णो फर्नीचर दुकान, कस्बा बिहार से अभियुक्त मुन्ना सिंह पुत्र तेज बहादुर निवासी ग्राम माघी चैनगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 116/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

मुन्ना सिंह पुत्र तेज बहादुर निवासी ग्राम माघी चैनगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष।

बरामदगी

कुल 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा।

पुलिस टीम

उ0नि0 सत्यम तिवारी

उ0नि0 दिनेश कुमार

का0 मानवेन्द्र सिंह

रि0का0 शंशाक सिंह

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें हीरागंज सब्जी मंडी के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें