प्रतापगढ़ पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों के तबादले, एसपी दीपक भूकर ने जारी किया आदेश
जिला संवाददाता अमित शुक्ला: प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से कई उपनिरीक्षकों (उ0नि0 ना0पु0) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण आदेश के तहत—
- उ0नि0 राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मोहनगंज, थाना कोतवाली देहात नियुक्त किया गया है।
- उ0नि0 रोहित सिंह को चौकी मोहनगंज, थाना कोतवाली देहात से चौकी दीवानगंज, थाना कंधई भेजा गया है।
- उ0नि0 विवेक कुमार यादव को चौकी दीवानगंज, थाना कंधई से चौकी जहानाबाद, थाना संग्रामगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
- उ0नि0 उमाशंकर सिंह को चौकी जहानाबाद, थाना संग्रामगढ़ से चौकी मुजाही, थाना पट्टी भेजा गया है।
- उ0नि0 अनुपम पटेल को पुलिस लाइन से चौकी बिजहरा, थाना कंधई में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।












