टीजीटी परीक्षा केंद्रों का एएसपी प्रशांत राज ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टीजीटी परीक्षा केंद्रों का एएसपी प्रशांत राज ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान के.पी. कॉलेज, एम.डी.पी.जी. कॉलेज, आत्रेय अकादमी एवं बी.एस.एस. अकादमी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी तथा तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एएसपी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश,जनसुरक्षा, जनहित एवं जनसुविधा हेतु विशेष अभियान चलाये जायें : श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें