जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश,जनसुरक्षा, जनहित एवं जनसुविधा हेतु विशेष अभियान चलाये जायें : श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक: 03 जून 2026गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनता दर्शन में राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र एवं शिकायतें प्राप्त हुईं।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनमानस की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जन शिकायतें सुनना सुनिश्चित करें तथा इस दौरान जूम के माध्यम से लाइव रहकर शिकायतों की समीक्षा करें। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।साथ ही जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान एडीएम एल/ए श्री श्री अवनीश, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।












