बदायूं: थाने में नहीं हुई सुनवाई, महिला ने एसएसपी कार्यालय गेट पर खाया जहर

थाने में नहीं हुई सुनवाई, महिला ने एसएसपी कार्यालय गेट पर खाया जहर

मंडल ब्यूरो अमित चौहान बदायूं: जनपद बदायूं से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तालगांव निवासी निशा नाम की महिला ने थाना पुलिस द्वारा शिकायत न सुनने से आहत होकर एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर जहर खा लिया। महिला अपनी दुधमुंही बच्ची आइजा को गोद में लेकर वहां पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि निशा किसी पारिवारिक मामले को लेकर कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन सुनवाई न होने से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी कार्यालय पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: खड़े ट्रक में घुसी कार, महिला समेत दो लोग गम्भीर घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें