अस्पताल के ICU में घुसे बदमाश, कुख्यात चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पटना: VIP इलाके में अस्पताल के ICU में घुसे बदमाश, कुख्यात चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पटना। राजधानी पटना के हाई-सिक्योरिटी कहे जाने वाले वीआईपी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने पारस अस्पताल के ICU में दाखिल होकर कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था और इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती था। इसी दौरान अचानक हमलावर अस्पताल में घुसे और ICU वार्ड में दाखिल होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कौन था चंदन मिश्रा?

चंदन मिश्रा बिहार के बक्सर जिले के सोनबरसा गांव का रहने वाला था। वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और 2011 के बहुचर्चित राजेंद्र केसरी हत्याकांड में उसे दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी के सबसे महंगे और सुरक्षित माने जाने वाले अस्पताल में ICU वार्ड तक बदमाशों का पहुंच जाना, कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पटना पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और चाक-चौबंद मानी जाने वाली राजधानी की सुरक्षा पर गंभीर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें एटा: मुख्य सड़क बनी जलभराव का केंद्र, स्कूली बच्चों और महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal