“हिंदू आचरण से जीवनशैली को सजाएं – शिवांग गुप्ता, विहिप जिला मंत्री”
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। सुनहरी नगर पार्क स्थित शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री कपिल तिवारी ने कहा कि जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के माध्यम से राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है, वैसे ही विश्व हिंदू परिषद अपने साप्ताहिक सत्संगों एवं मिलनों के माध्यम से संस्कारवान एवं जागरूक हिन्दू समाज का निर्माण कर रहा है।
उन्होंने बताया कि परिषद के विभिन्न आयाम—सामान्य सत्संग, बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति सत्संग, धर्म प्रसार गतिविधियाँ—समाज को संगठित करने के लिए नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
जिलामंत्री शिवांग गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि “हम हिंदू हैं, तो आचरण व व्यवहार में भी यह झलकनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस्लामिक जेहाद की भावना से प्रेरित होकर जिले में लव जेहाद, मतांतरण व लैंड जेहाद जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनका मुकाबला संगठित रूप से करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल का उद्देश्य सेवा और संगठन के माध्यम से समाज की कुरीतियों को समाप्त कर सशक्त हिन्दू समाज का निर्माण करना है।
उन्होंने लव जेहाद की पीड़ित युवतियों की “घर वापसी” कराने, अवैध कट्टीघरों पर कार्यवाही करने तथा गौहत्या रोकने पर भी ज़ोर दिया। साथ ही युवाओं में पराक्रम की भावना जाग्रत करने हेतु साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ, बलोपासना केंद्रों और मिलन कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में चेतन देव शर्मा (सह जिला संघचालक, आरएसएस), वीरपाल शर्मा, नितिन गुप्ता, वैभव जैन, अनुराग वशिष्ठ, दिव्यम चौहान, भूपेंद्र यादव, युजवेंद्र शर्मा, आयुष कुमार, सदानंद गिहार और अभि ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें अस्पताल के ICU में घुसे बदमाश, कुख्यात चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या












