सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 01 नफर अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा: प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया इसके अलावा आपको बता दें कि कृपया सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें अन्यथा आप पर भी हो सकती है कार्यवाही इसके अलावा आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्वीटर) पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था। शासन के निर्देश पर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व भ्रामक/अफवाह फैलाने पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया पर अभियुक्त द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था जिस पर सोशल मीडिया सेल प्रतापगढ़ द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर थाना मान्धाता पुलिस को जांच कर कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया था। थाना मान्धाता पुलिस द्वारा आपत्तिजनक वायरल एक्स (ट्वीटर) पोस्ट की जांच की जा रही थी।सोशल मीडिया पर जनपदीय मीडिया सेल पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तों वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मान्धाता प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह नि0 सुधीर कुमार, उ0नि0 अलंकार, उ0नि0 विनोद यादव, कां0 अनी कुमार, कां0 नवनीत कुमार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त अबूसाद पठान पुत्र मोबीन निवासी ग्राम कटाता थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को आज दिनांक 17.07.2025 को गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 92/2025 धारा 353(2) बी0एन0एस0 व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अबूसाद पठान पुत्र मोबीन निवासी ग्राम कटाता थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह नि0 सुधीर कुमार, उ0नि0 अलंकार, उ0नि0 विनोद यादव, कां0 अनी कुमार, कां0 नवनीत कुमार थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
एसपी प्रतापगढ़ का युवाओं के नाम संदेश-
“युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर, सकारात्मक उद्देश्य के लिए करें। आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट न डालें और न ही साझा करें। इससे न सिर्फ कानूनी कार्यवाही हो सकती है, बल्कि आपकी शिक्षा, करियर और छवि पर भी असर पड़ सकता है। अभिभावक अपने बच्चों को जागरूक करें।”
जनअपील-
जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक/ भडकाऊ खबर को शेयर या फॉरवर्ड न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।”पुलिस जनजागरूकता व जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए प्रतिबद्ध है।”
ये भी पढ़ें हिंदू आचरण से जीवनशैली को सजाएं – शिवांग गुप्ता, विहिप जिला मंत्री”












